शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान,गुरुजनों के अनुभवों से सजा शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ भावपूर्ण सम्मान,सिलौंडी कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य विशाल वरकड़े ने किया क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, पुरानी यादों और अनुभवों से भावुक हुआ माहौल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान,गुरुजनों के अनुभवों से सजा शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ भावपूर्ण सम्मान,सिलौंडी कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य विशाल वरकड़े ने किया क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, पुरानी यादों और अनुभवों से भावुक हुआ माहौल
कलयुग की कलम सिलौंडी – शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या हाईस्कूल सिलौंडी में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विशाल वरकड़े ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ शिक्षक जयनारायण राय, भीष्म लाल तिवारी, विजय बागरी, सीएल ठाकुर, केएल दुबे, रामकिशोर राय नेगाई, सुशील जैन, राजेश राय, स्नेहलता राय, करुणा राय एवं जीवनलाल बागरी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने लंबे शिक्षक जीवन से जुड़े अनुभव उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही दिशा देना भी है। अपने सेवाकाल की यादें साझा करते हुए कई शिक्षक भावुक भी नजर आए।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देता है और यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के सम्मान की भावना को और मजबूत किया।



