करियर की सही राह दिखाने ढीमरखेड़ा महाविद्यालय पहुंचे विशेषज्ञ, विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर! रोजगार कार्यालय कटनी के प्रायोजन में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर भविष्य निर्माण के दिए महत्वपूर्ण सुझाव
कलयुग की कलम से राकेश यादव

करियर की सही राह दिखाने ढीमरखेड़ा महाविद्यालय पहुंचे विशेषज्ञ, विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर! रोजगार कार्यालय कटनी के प्रायोजन में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर भविष्य निर्माण के दिए महत्वपूर्ण सुझाव
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्पों से अवगत कराने, रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देने और भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में मदद करने के उद्देश्य से सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोजगार कार्यालय कटनी के प्रायोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न करियर क्षेत्रों, रोजगार के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आकृति के मार्गदर्शन एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. हर्षित द्विवेदी के निर्देशन में किया गया। शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ तथा शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
विशेषज्ञों ने समझाए करियर चयन के विभिन्न विकल्प
कार्यक्रम में काउंसलर डॉ. तौकीर फातिमा एवं श्री अभिलाषा साहू तथा विषय विशेषज्ञ श्रीमती रूपा तिवारी एवं श्री हर्ष गर्ग ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विशेषज्ञों ने विभिन्न करियर क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, रोजगार की संभावनाओं तथा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करने के संबंध में जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन के दौरान सही निर्णय लेने, उपलब्ध विकल्पों का आकलन करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने करियर एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण पर दिया जोर
करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार की संभावनाओं से जोड़ना और उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा उपलब्ध अवसरों के अनुरूप करियर की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा के श्री अनिल तिवारी सहित महाविद्यालय की डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. मनीषा व्यास, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, डॉ. राजाराम सिंह, श्री युवराज तिवारी एवं श्री मनीष उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति सजग रहने, सही करियर विकल्प चुनने और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।



