गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर,जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण!,ढीमरखेड़ा जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में पहुंचे युजवेंद्र कोरी, नल-जल योजना, पंचायत भवन और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण की जांच की
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर,जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार जनपद सीईओ ने किया औचक निरीक्षण!,ढीमरखेड़ा जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में पहुंचे युजवेंद्र कोरी, नल-जल योजना, पंचायत भवन और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण की जांच की
कलयुग की कलक ढीमरखेड़ा – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने मैदानी स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यस्थलों पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति देखी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने तथा निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
भटगवां से पिपरिया सहलावन तक विकास कार्यों का जायजा
जनपद सीईओ युजवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत भटगवां में नल-जल योजना के कार्यों और निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों की स्थिति के साथ पंचायत भवन निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया।
इसके बाद ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का जायजा लिया। वहीं ग्राम पंचायत टोला भरभरा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) का निरीक्षण कर कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुसार कराए जाएं। कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाना है। ऐसे में निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा और मौके पर जाकर निरीक्षण करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
🌺🚩 ॥ जय माता दी ॥ 🚩🌺
🎉🏍️ नवरात्रि स्पेशल धमाका! 🏍️🎉 🌟 अमित मोटर्स लेकर आया है खुशियों की सौगात! 🌟
🙏 नवरात्रि के पावन पर्व पर अमित मोटर्स की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏
✨ इस शुभ अवसर पर अपनी मनपसंद हीरो बाइक घर ले जाने का सुनहरा मौका! ✨
🔥 स्पेशल बंपर ऑफर्स की बहार! 💰 आकर्षक कैश बोनस का शानदार लाभ! 🏍️ हीरो के शानदार मॉडल्स की बेहतरीन रेंज! 🎁 अपनी पसंद की बाइक चुनें और नवरात्रि की खुशियां दोगुनी बनाएं!
💥 इस नवरात्रि, सपनों की सवारी घर लाएं और ऑफर्स का भरपूर लाभ उठाएं! 💥
🏍️ दमदार सफर, हीरो के संग! 🏍️
📍 अमित मोटर्स – हीरो टू-व्हीलर 📌 उमरिया पान: माधव मैरिज हॉल के सामने 📌 ढीमरखेड़ा: पेट्रोल पंप के आगे




