प्रशासनमध्यप्रदेश

ऑपरेशन शिकंजा : कटनी पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार,जिलेभर में ताबड़तोड़ रेड, 64 तस्करों पर कार्रवाई — 207 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन शिकंजा : कटनी पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार,जिलेभर में ताबड़तोड़ रेड, 64 तस्करों पर कार्रवाई — 207 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त

कलयुग की कलम कटनी उमरिया पान – जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत जिलेभर में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेड कार्रवाई करते हुए 64 शराब माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान कुल 207.31 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 78 हजार 950 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की इस अचानक और व्यापक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कई स्थानों पर पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर शराब जब्त की और आरोपियों को हिरासत में लिया।

अभियान में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध शराब कारोबार, नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं आम नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button