मध्यप्रदेश

उमरिया जिले में NH-43 पर भीषण सडक हादसा, बस व पुलिस वाहन भिड़े, TI समेत कई घायल

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरिया जिले में गुरुवार की शाम नेशनल हाईवे 43 पर बस और चंदिया थाने के पुलिस वाहन में भिड़ंत हो गई। कटनी की दिशा से आ रही बस और उमरिया से चंदिया की तरफ जा रही चंदिया थाने की गाड़ी आपस में जोरदार टक्कर हो गई। उमरिया-चंदिया के मध्य हुई इस दुर्घटना में चंदिया टीआई जोधन सिंह समेत घायल हो गए, वहीं बस में सवार एक यात्री को भी चोट आई है। पुलिस वाहन में सवार वाहन चालक और एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर उमरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।

प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button