मध्यप्रदेश
ब्राह्मण समाज में नई पारी की शुरुआत, पंडित राहुल पाण्डेय बने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कटनी में उत्साह का माहौल…
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी जिले के सामाजिक और संगठनात्मक परिदृश्य में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय ने नई हलचल पैदा कर दी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंडित राहुल पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा (कटनी) नियुक्त किया है।इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी के की अनुशंसा पर की गई है। जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति 7 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और आगामी तीन वर्षों तक राहुल पाण्डेय इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी कला बी निवासी पंडित राहुल पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, संगठनात्मक कौशल और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।




