प्रशासनमध्यप्रदेश

रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 5 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार सूने घरों और दुकानों को बनाते थे निशाना, लाखों का माल बरामद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 5 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार सूने घरों और दुकानों को बनाते थे निशाना, लाखों का माल बरामद

कलयुग की कलम कटनी – थाना रंगनाथनगर पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 11 से 17 मार्च के बीच रात के समय सूने घरों और दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान उन्होंने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

 तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। कड़ी मेहनत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लाखों का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

 अन्य वारदातों की जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

Related Articles

Back to top button