प्रशासनमध्यप्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में सीधा प्रसारण सभी ने एक साथ देखा एवं सुना प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों से सेवा, स्वच्छता और समाजहित के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।भाजपा मंडल उमरियापान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर दिया स्वच्छता का संदेश 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में सीधा प्रसारण सभी ने एक साथ देखा एवं सुना प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों से सेवा, स्वच्छता और समाजहित के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।भाजपा मंडल उमरियापान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर दिया स्वच्छता का संदेश 

कलयुग की कलम उमरिया पान – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वरा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल उमरियापान द्वारा भी सेवा पखवाड़ा की शुरुआत बुधवार, 17 सितंबर 2025 को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उमरियापान में भव्य रूप से की गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को केला शेव फल फूल बिस्कुट आदि का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सीधा प्रसारण सभी ने एक साथ देखा एवं सुना। प्रधानमंत्री जी ने देशभर के नागरिकों से सेवा, स्वच्छता और समाजहित के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

सीधे प्रसारण को सुनने के बाद उमरिया पान मंडल के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़ी माई मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रतिनिधियों, वार्डवासियों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारीगण, मंडल के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज की सेवा और आम नागरिकों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का अभियान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीबों की सेवा जैसे कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें “भारत माता का सच्चा सपूत” बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सेवा और सुशासन को राजनीति का आधार बनाया है, और सेवा पखवाड़ा इसी सोच का विस्तार है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एसडीएम व तहसीलदार ने भी कहा कि स्वच्छता और सेवा केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना होगा। सभी नागरिक यदि इस दिशा में संकल्प लें तो समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त बनाया जा सकता है।

बड़ी माई मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की। इस अवसर पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिनों में भाजपा मंडल उमरियापान द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क औषधि वितरण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर एवं जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी सेवा करें और प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार बनाएं।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button