एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

मां वीरासन देवी के दरबार पहुंचे एसपी, दर्शन कर परखी सुरक्षा व्यवस्था,नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी सिलौड़ी का भी किया निरीक्षण

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मां वीरासन देवी के दरबार पहुंचे एसपी, दर्शन कर परखी सुरक्षा व्यवस्था,नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी सिलौड़ी का भी किया निरीक्षण

कलयुग की कलम सिलौंडी – शारदीय नवरात्र के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा गुरुवार को ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की चौकी सिलौड़ी स्थित प्रसिद्ध मां वीरासन देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर सहित आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल सतर्क रहे।

सीसीटीवी से निगरानी, धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखने पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति से धार्मिक स्थल की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने की अपील भी की।

चौकी सिलौड़ी का किया निरीक्षण

माता रानी के दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने चौकी सिलौड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और तत्परता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, चौकी प्रभारी सिलौड़ी अनिल पाण्डेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button