प्रशासनमध्यप्रदेश

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां, कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां, कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर यह प्रक्रिया पूरी होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम के तहत 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां

प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने, विवरणों में सुधार कराने और नियमानुसार अन्य संशोधनों के लिए दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा।

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें तथा त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में आवेदन करें।

Related Articles

Back to top button