राजनीति

भाजपा के करोड़पति विधायक का ढाबे पर चाय बनाते और छानते वीडियो हुआ वायरल, देखें VIDEO..

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी- करोड़पति भाजपा विधायक का एक छोटे से ढाबे पर चाय बनाते और छानते हुए वीडियो सामने आया है। आप कुछ और सोचें इससे पहले ही हम आपको बता दें कि दरअसल भाजपा विधायक ये चाय बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के लिए बना रहे थे। जिसका वीडियो खुद विधायक जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो से वायरल हो रहा है और करोड़पति विधायक जी को ढाबे पर चाय छानते हुए देख लोग तरह तरह के कमेंट्स भी इस पर कर रहे हैं।

देखें वीडियो-

ये है पूरा मामला

पूरा मामला विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ा है। दरअसल संजय पाठक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक ढाबे पर चाय बनाते दिख रहे हैं। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जबलपुर से कटनी हुए पन्ना जा रहे थे। इसी दौरान कटनी जिले के खड़ौला गांव स्थित एक ढाबे में सभी चाय पीने के लिए रुक गए। जहां विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने ढाबे में खुद ही चाय बनाई और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कटनी जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक प्रणय पांडे, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता को चाय पिलाई।

करोड़पति हैं भाजपा विधायक संजय पाठक

बता दें कि संजय पाठक की गिनती प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में होती है। संजय पाठक की गिनती राज्य के सबसे अमीर विधायकों में होती है। फिलहाल वह दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं। इससे पहले कई सालों तक वह राज्य के सबसे अमीर विधायक थे।

Related Articles

Back to top button