राजनीति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव 30 जनवरी को जबलपुर में करेंगे 2367 करोड़ से बनने वाली 9 सड़कों का लोकार्पण

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- केंद्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 226 किलोमीटर लंबी 9 सडक़ परियोजना की 30 जनवरी को सौगात देंगे। 2367 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ों के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री वीरेंन्द्र कुमार, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.वीके सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

तैयारियों को लेकर बैठक

वेटरनरी कॉलेज मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल में निर्धारित मार्गो पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर सभी अधिकारी स्वत: निगरानी रखेगें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम. पंकज मिश्रा, पीके. सेन गुप्ता, सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व अन्य अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button