मध्यप्रदेश
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में कटारिया के बिलगड़ा जंगल में अज्ञात नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट
उमरियापान/ढीमरखेड़ा- कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटारिया के बिलगड़ा जंगल में एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
मामले की जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शहिद खान ने बताया कि कटारिया क्षेत्र के बिलगड़ा जंगल में एक कंकाल मिलने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर जाकर देखा गया कि कंकाल लगभग एक महीने पुराना समझ में आ रहा है। वही राजकुमार पिता फूल सिंह का कहना है कि यह उनकी गुम हुई लड़की रमाबाई का कंकाल है जो पिछले एक माह से घर से लापता हो गई थी। कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। उन्होंने कपड़ों को देखकर पहचान लिया कि यह कंकाल उनकी बेटी रमाबाई का है। जिस पर पोस्टमार्टम और पर फोरेंसिक जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
देखें वीडियो-




