प्रशासन
प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत कटनी सीईओ के निर्देश पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ ने गठित दल के साथ पिछड़ी जनजाति के बैगा परिवारों से किया संवाद और सर्वेक्षण कर जुटाई जानकारी
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी – जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर गठित दलों के सर्वेक्षण के उपरांत ढीमरखेड़ा एवं बड़वारा विकास खंडों के ग्राम कोठी, मार सिहुंडी, छीतापाल ,कारोपानी, मझगवा, हररई, कन्नौर और पथवारी के पिछड़ी जनजाति के बैगा,सहरिया एवं भारिया परिवारों को सर्वेक्षण और पंजीयन के उपरांत पात्र पाए जाने पर पक्के आवास प्रदान किए जाएंगे।
शुक्रवार को जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी ,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बीसी दीपक राहंगडाले और गठित दल के सदस्यों ने जनपद पंचायत क्षेत्र ढीमरखेड़ा के दूर दराज के गांव कोठी, हररई, कारोपानी पहुंचकर बैगा परिवारों के बीच पहुंचकर संवाद किया और सर्वेक्षण के बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी जुटाई।



