प्रशासनमध्यप्रदेश

क्षेत्रीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग बड़वारा विधायक व मंडल अध्यक्ष उमरिया पान सहित सभी जनप्रतिनिधियों के पयास से  हुई पूरी गर्राघाट में नया पुल बनेगा, सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

क्षेत्रीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग बड़वारा विधायक व मंडल अध्यक्ष उमरिया पान सहित सभी जनप्रतिनिधियों के पयास से  हुई पूरी गर्राघाट में नया पुल बनेगा, सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – बरसात के समय बेलकुंड नदी का जलस्तर बढ़ जाने से क्षेत्रीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। नदी पर बने पुराने पुल की ऊंचाई कम होने से वर्षा ऋतु में आवाजाही बंद हो जाती थी। अब इस समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए गर्राघाट में नया पुल बनाने की स्वीकृति दी है। नया पुल अधिक ऊंचाई पर बनने से न केवल आसपास के ग्रामीण बल्कि दूर-दराज से आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने दतला एवं सागौना जलाशय नहर की मरम्मत और गहरीकरण के कार्य को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही ग्राम खरहटा में महानदी पर लिफ्ट इरीगेशन परियोजना तथा बैराज निर्माण कार्य को भी हरी झंडी दी गई। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हजारों हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों का जीवनस्तर बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी कहा कि कटनी जिले की जनता मेहनत और लगन के बल पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पुल और सिंचाई जैसी आधारभूत संरचना का विकास केवल क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करेगा बल्कि आर्थिक प्रगति में भी सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि नहरों की मरम्मत और गहरीकरण कार्य से जलसंचयन क्षमता बढ़ेगी, जिससे वर्षा के समय पानी का बेहतर उपयोग हो सकेगा। वहीं, बैराज और लिफ्ट इरीगेशन परियोजनाओं से खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से रबी और खरीफ दोनों फसलों में लाभ होगा।

क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया और इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से पुल और नहरों की समस्या बनी हुई थी, जिससे परिवहन और कृषि दोनों प्रभावित हो रहे थे। अब इन घोषणाओं के बाद उम्मीद जगी है कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।

इन स्वीकृतियों के साथ ही कटनी जिले के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। पुल निर्माण, नहर मरम्मत और सिंचाई परियोजनाएं न केवल किसानों बल्कि आम नागरिकों के जीवन को भी सरल और समृद्ध बनाएंगी।

Related Articles

Back to top button