मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। इस बार प्रदेश की करीब 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधे 1500-1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहनें शामिल होंगी। इस दौरान सीएम लाडली बहनों से संवाद भी करेंगे और जानेंगे कि वह योजना के तहत खातों में आने वाली राशि का इस्तेमाल कहां और कैसे कर रही हैं, इस राशि ने उन्हें कैसे सहारा दिया है?
अगर आप भी लाडली बहना योजना की पात्र हैं, तो आपकी उत्सुकता और बढ़ गई होगी कि आखिर खातों में कब आएंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए, तो बता दें कि लाडली बहना योजना की यह राशि 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। सीएम एक क्लिक पर प्रदेश की लाभार्थी 1.28 करोड़ बहनों के खातों में 1920 करोड़ की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे।
ताजा और नये अपडेट के मुताबिक सीएम मोहन यादव ने 34वीं किस्त के रूप में 1500-1500 रुपए की राशि ट्रांसफर करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार ये राशि ग्वालियर से सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। दरअसल सीएम मोहन यादव जल्द ही ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां घाटीगांव में आयोजित किए जा रहे लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे जहां इस योजना की 34वीं किस्त के पैसे योजना की पात्र महिलाओं के खातों में भेजेंगे वहीं घाटीगांव में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।