कटनी में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का दौरा, 23 को प्रस्तावित प्रशासन अलर्ट मोड में जनसभा स्थल पर विधायक, कलेक्टर और एसपी ने संभाली तैयारियों की कमान
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का दौरा, 23 को प्रस्तावित प्रशासन अलर्ट मोड में जनसभा स्थल पर विधायक, कलेक्टर और एसपी ने संभाली तैयारियों की कमान
कलयुग की कलम कटनी -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के शुक्रवार 23 जनवरी को प्रस्तावित कटनी प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनजर बुधवार को मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने झिंझरी स्थित होमगार्ड मैदान पहुंचकर सभा स्थल की व्यवस्थाओं और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बिजली-पानी सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा, उपायुक्त नगर निगम श्री शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी श्री मुकेश महोबे, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह, तहसीलदार श्री अतुलेश सिंह, सीईओ जनपद पंचायत कटनी श्री प्रदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झिंझरी होमगार्ड मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान जन-निजी भागीदारी पर आधारित चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सभा स्थल परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।



