मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान
कलयुग की कलम कटनी – राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल के मार्गदर्शन और विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता और छात्र-छात्राओं के सहयोग से पहाड़ी सेक्टर- 4 के ग्राम भनपुरा नंबर -2 मैं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अभियान की जागरूकता के लिए ग्राम वासियों के साथ दीवार लेखन एवं रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही हैंड पंप के आसपास साफ-सफाई जन भागीदारी और श्रमदान सोख्ता गड्ढा बनाकर जल संवर्धन का संदेश दिया।


इस संदेश से प्रेरित होकर ग्राम वासियों ने स्थानीय हैंड पंप के आसपास के कचरा और गंदगी की श्रमदान से साफ-सफाई मैं सहभागिता की। जन अभियान परिषद द्वारा नियमित रूप से गांव-गांव में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं, और छात्र-छात्राओं के सहयोग से रैली, दीवार लेखन, चौपाल और संगोष्ठी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़कर ग्राम वासी जल संरक्षण के लिए तन और मन से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इस आयोजन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व जनता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा, छात्रा नीतू गड़ारी, काजल, सरला सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में ग्राम वासियों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।




