प्रशासन
प्रियंका गांधी वाड्रा आज एमपी के मंडला जिले के रामनगर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव प्रचार का करेंगी आगाज, यहां से वे जन आक्रोश सभा को भी संबोधित करेंगी
Kalyug Ki Kalam Se Rameshwar Tripathi ki Report
मंडला – कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले के रामनगर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी। जहां से वे जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगी। चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रियंका की यह मध्य प्रदेश में पहली सभा है। सह प्रभारी संजय कपूर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मंडला सुबह लगभग 11 बजे पहुंचेंगी। वे रामनगर क्षेत्र के चौगान की मढ़िया में पूजा करेंगी और 11:30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी। लगभग 2:00 बजे वे दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान करेंगी।
रामनगर में सभा स्थल का चयन किए जाने के कारणों के बारे में बताते हुए संजय कपूर ने बताया कि रामनगर गोंडकालीन ऐतिहासिक राजधानी है और यह सभा भी ऐतिहासिक होने जा रही है। यही कारण है कि जिले के सबसे महत्वपूर्ण स्थान से उन्होंने जन आक्रोश सभा को संबोधित करने का निर्णय लिया है।





