सरकार एवं कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रही है ग्राम पंचायतें आज सुबह फिर एक गोवंश हुआ दुर्घटना का शिकार हांका गेंग नदारद
कलयुग की कलम से राकेश यादव
सरकार एवं कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रही है ग्राम पंचायतें आज सुबह फिर एक गोवंश हुआ दुर्घटना का शिकार हांका गेंग नदारद
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा-उमरिया पान अभी कुछ दिन पहले शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया था कि आवारा मवेशी रोड एवं सार्वजनिक स्थानों पर विचरण न करें इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्था कराई गई थी कि पंचायत कर्मी आवारा मवेशियों को रोड से हटाकर सुरक्षित गौशाला में छोड़े जिससे कि रोड में होने वाले एक्सीडेंट में कमी आएगी और कोई जनहानि एवं गोवंश की मृत्यु नही होगी लेकिन जिम्मेदार लोगों ने कुछ दिन कड़ाई से पालन कराया इसके बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है आए दिन मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन सवार राहगीर आवारा मवेशियों से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं आज ग्राम पंचायत बम्हनी में एक गोवंश पशु रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मौत का शिकार हो गया।
सरकार के दावे की पोल खोलता पंचायत स्तर का सिस्टम कोई उच्च अधिकारी यदि रोड से निकलता है तो उसके पहले पंचायतें अपने कर्मियों को लगाकर चौंकन्नी हो जाती हैं इसके बाद अधिकारियों के निकल जाने के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है



