दुर्घटनामध्यप्रदेश

कटनी-जबलपुर NH पर मौत का तांडव, कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो की मौके पर मौत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी-जबलपुर NH पर मौत का तांडव, कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो की मौके पर मौत

 कलयुग की कलम स्लीमनाबाद – कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। स्लीमनाबाद स्थित यादव ढाबा के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान अजय यादव निवासी मटवारा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक एंबुलेंस के पहुंचने में देरी से लोगों में आक्रोश भी देखा गया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button