मध्यप्रदेश

एमपी के भिंड जिले में नदी में डूब रहे युवक को बचाने पहुंचीं NDRF टीम की नाव पलटी दो जवानों की मौत, 10KM दूर मिले शव

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेस्क्यू के दौरान नदी में नाव पलटने से बहे दोनों जवानों के शव मिल गए हैं। घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर कनावर के नजदीक हरिदास चौहान का जबकि, कनावर से 3 किलोमीटर आगे श्योडा गांव से प्रवीण कुशवाहा का शव बरामद हुआ। ग्वालियर से आई एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। करीब 40 से ज्यादा जवान नदी के साथ ही दोनों किनारों और घटना स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में खोजबीन में जुटे रहे। इससे पहले, गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उमेश शर्मा के साथ मारपीट भी की।
बता दें कि बुधवार शाम को देहात थाना इलाके के कचोंगरा गांव में कुंवारी नदी के चेक डैम पर एक गाय फंस गई थी। गाय का मालिक विजय सिंह राजावत उसे बचाने गया, लेकिन वह पानी में फंस गया। मदद के लिए उसका भाई सुनील भी नदी में उतरा, लेकिन विजय की डूबने से मौत हो गई। इधर सुनील भी तेज बहाव में फंस गया। यह देखकर सुनील को निकालने कुछ ग्रामीण नदी में उतरे। वे भी पानी में फंस गए।
इसके बाद एसडीईआरएफ को सूचना दी गई थी। जवानों ने ग्रामीणों को बाहर निकाला, लेकिन रेस्क्यू के दौरान टीम की नाव पलट गई। इस हादसे में प्रवीण कुशवाहा और हरिदास चौहान नाम के दो जवान बह गए। घटना के करीब 23 घंटे बाद दोनों के शव मिले हैं। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
घटना बुधवार की है। यहां एक शख्स पानी में डूब रहा था। इस दौरान उसको बचाने में और लोग भी पानी फंस गए थे। बाद में जवानों को रेस्क्यू के लिए आना पड़ा। रेस्क्यू के दौरान जवानों की नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद दो जवान पानी में लापता हो गए थे। अब दोनों जवानों के शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूरी पर बरामद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि रेस्क्यू के दौरान दुर्भाग्यवश SDERF की नाव पलटने से होमगार्ड व SDERF के दो जवान तेज बहाव में बह गए जिनकी मृत्यु का दुःखद समाचार मिला है। परमपिता परमेश्वर दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भिंड जिले अंतर्गत कुंवारी नदी में गाय को बचाने के प्रयास में ग्रामीणों के नदी में फंसने की सूचना मिलने पर SDERF के जवान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन एक ग्रामीण व्यक्ति की डूबने से मृत्यु हो गई। रेस्क्यू के दौरान दुर्भाग्यवश SDERF की नाव पलटने…

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 22, 2024

Related Articles

Back to top button