मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पहले मिलीं बड़ी खुशखबरी, अब 15वीं किस्त में आएंगे 1500 रुपए

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग में सीएम डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों की किस्त बढ़ा दी है। अब लाड़ली बहनों को 15वीं किस्त में 1500 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि, साल 2023 में भी शिवराज सरकार ने लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए थे। अब मोहन सरकार ने सावन और रक्षाबंधन को देखते हुए 250 रुपए अतिरिक्त देने का फैसला किया है।

कब आएगी लाड़ली बहनों की 15वीं किस्त?

लाड़ली बहनों की 15वीं किस्त 1 अगस्त को खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव ने भारतीय संस्कृति का सावन महीने में विशेष महत्व बताया है। सभी लाड़ली बहनों के खाते में 1 अगस्त को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। इससे पहले शिवराज सरकार ने साल 2023 में सावन और रक्षाबंधन के मौके पर 1000 हजार रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए थे।

Related Articles

Back to top button