राजनीति

होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया जबरदस्त आदिवासी नृत्य और मंच से गाई बुंदेली फागे, देखें वीडियो

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

विदिशा- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि गुरुवार को शिवराज सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र बुधनी के शाहगंज और बुधनी दौरे पर थे। इन दोनों ही क्षेत्रों में जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

देखें वीडियो

प्रधानमंत्री के 400 पार के नारे को मंच से दोहराया

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के नारे को भी मंच से दोहराया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी नृत्य किया तो मंच से बुंदेली फाग भी गाई। इस दौरान विदिशा से सांसद रमाकांत भार्गव, विधानसभा के बड़े नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button