Blog
सियासत छोड़ खेतों में जुताई करने पहुंच गए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, विडियो हुआ वायरल
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
भोपाल- डॉ.मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी वे लगातार एक्टिव है और सुर्खियों में बने हुए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अब सियासी पिच से बाहर निकलकर खेतों में पहुंच गए हैं। वे खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पसीने की कुछ बूंदों से
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक पर खेती करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं इसमें वह खेतों में ट्रैक्टर से जुताई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
अपने मध्यप्रदेश की
माटी सोना उगलती है…
धरती माँ धन-धान्य से
घरों को खुशहाल बना देती है।पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। pic.twitter.com/THzckQTmdN
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 14, 2023
क्या करेंगे शिवराज सिंह चौहान




