Blog

जबलपुर जिले के सिहोरा में अवैध पानी पाउच फैक्ट्री में खाद्य विभाग का छापा, मशीन को सील कर 15 बोरी पाउच किए जप्त

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

सिहोरा- कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुये सिहोरा में सिविल कोर्ट के पीछे, वार्ड कमांक-11 स्थित पानी पाउच की अवैध फैक्ट्री को बन्द करा दिया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर पानी को आर ओ फिल्टर किये बिना अस्वच्छता के मध्य और बिना खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त किये पैक किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री की पैकिंग मशीन को सील कर 15 बोरी पाउच जप्त किये गये। संबंधित आरोपी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत प्रकरण सक्षम न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button