जबलपुर- जिले के पांच विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने डिफाल्टर घोषित किया है। इसका कारण विश्वविद्यालयों द्वारा लोकपाल की नियुक्ति नहीं करना है। यूजीसी ने कुछ समय पहले विश्वविद्यालयों को 31 दिसंबर, 2023 तक लोकपाल की नियुक्ति कर जानकारी आयोग को भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन जिले के पांच विवि समेत प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों ने निर्देश का पालन नहीं किया। इस पर आयोग ने यह कार्रवाई की। यूजीसी ने कहा है कि तीन माह के भीतर लोकपाल की नियुक्ति करने पर उन्हें डिफाल्टर सूची से बाहर कर दिया जाएगा।