जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक अब 16 सितंबर को 19 अगस्त की स्थगित बैठक की नई तारीख तय, विभागों से मांगी गई आवश्यक जानकारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक अब 16 सितंबर को 19 अगस्त की स्थगित बैठक की नई तारीख तय, विभागों से मांगी गई आवश्यक जानकारी
कलयुग की कलम कटनी – जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक अब बुधवार, 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति श्री अजय गोटिया करेंगे। पूर्व निर्धारित एजेंडा और बैठक स्थल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
जिला पंचायत संचार संकर्म समिति की सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, समिति की बैठक पूर्व में 19 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब बैठक के लिए 16 सितंबर की नई तिथि निर्धारित की गई है।
बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों सहित संचार संकर्म से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। समिति की सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के लिए वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, हाउसिंग बोर्ड, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण संभाग कटनी तथा कृषि कल्याण विभाग से वांछित जानकारी मांगी गई है।
संबंधित विभागों को बैठक में प्रस्तुत की जाने वाली आवश्यक जानकारी 8 सितंबर तक, अर्थात बैठक से पूर्व, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी के कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।



