उमरियापान में भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन, 12 बूथों की संयुक्त बैठक सम्पन्न शक्ति केंद्र सशक्तिकरण पर जोर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति तय
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में भाजपा की संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन, 12 बूथों की संयुक्त बैठक सम्पन्न शक्ति केंद्र सशक्तिकरण पर जोर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति तय
कलयुग की कलम उमरिया पान -भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान के शक्ति केंद्र अंतर्गत सभी 12 बूथों की संयुक्त बैठक विनायक मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक में भाजपा जिला मंत्री एवं एसआईआर मंडल प्रभारी प्रशांत राय, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, पारस पटेल, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र गौतम एवं अंकित झारिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, आईटी सेल प्रभारी अखिलेश नामदेव, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश यादव, जयपाल सिंह सहित सभी बूथ इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री, बीएलए और बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि बूथ अध्यक्ष, मंत्री, बीएलए, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक तथा मंडल क्षेत्र में निवासरत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता संगठन की मजबूती के लिए अनिवार्य है। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संपर्क, संवाद और समन्वय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।



