ढीमरखेड़ा कॉलेज में गूंजा कान्हा का जयकारा, मटकी फोड़ में सच्चू ने मारी बाजी,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति, उल्लास और परंपरा का दिखा संगम; विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा कॉलेज में गूंजा कान्हा का जयकारा, मटकी फोड़ में सच्चू ने मारी बाजी,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति, उल्लास और परंपरा का दिखा संगम; विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता की झलक देखने को मिली।
प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन एवं आराधना से हुआ। विधिवत पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा धर्म, कर्म और कर्तव्य के संदेश को स्मरण किया गया।
मटकी फोड़ में सच्चू चमार ने मारी बाजी
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र सच्चू चमार ने शानदार प्रयास करते हुए मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की। उनकी सफलता पर प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे परिसर में उमंग और आनंद का माहौल बना रहा। आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सामूहिकता, सहयोग और सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनदयाल चक्रवर्ती, प्रभु दयाल बर्मन, निधि साहू, रिचा मेहरा, पूजा श्रीवास, प्रतिमा मेहतर, अभिषेक पटेल, नितेश साहू, अंजली पटेल, यशराज सोनी, मयंक लोधी एवं हिमेश रैकवार का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. मनीषा व्यास, डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. राजाराम सिंह, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. स्मिता परसाई, डॉ. आकृति, डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, श्री युवराज कुमार तिवारी, श्री जवाहरलाल चौधरी, श्री मनीष कुमार, श्री जितेंद्र कुमार एवं श्री राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



