मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, जब्त किया गया 1 लाख से अधिक का महुआ लाहन आबकारी अधिनियम के तहत 7 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, जब्त किया गया 1 लाख से अधिक का महुआ लाहन आबकारी अधिनियम के तहत 7 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

कलयुग की कलम कटनी-जिले मे मदिरा के अवैध संग्रहण, निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करनें वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

 जिला आबकारी अधिकारी आर.के.बघेल नें बताया कि कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मंगलवार 10 सितंबर को आबकारी विभाग की टीम द्वारा आबकारी वृत्त विजयराघवगढ़ में दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम शांति नगर, दडौरी, पथरहटा, में अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही में 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 990 किलोग्राम महुआ लाहन को जब्त किया गया। इस दौरान महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर मौके पर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। जब्त की किये गये महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 500 रुपये है। कार्यवाही के दौरान 7 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के पंजीबद्ध किये गये।

दबिश की कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, अभिषेक सिंह बघेल, मोना दुबे, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक राम सिंह, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, सम्मिलित रहे। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button