Blog

जगह जगह युवाओं ने किया होलिका दहन, जमकर खेले रंग गुलाल रातभर पुलिस ने किया गस्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जगह जगह युवाओं ने किया होलिका दहन, जमकर खेले रंग गुलाल रातभर पुलिस ने किया गस्त

 

उमरियापान:- उमरियापान- ढीमरखेड़ा और सिलौड़ी क्षेत्र में जगह-जगह युवाओं ने परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया।तय मुहूर्त पर विधि विधान से पूजन कर होलिका जलाई।  ।युवाओं में होलिका दहन को लेकर उत्साह देखा गया। होलिका दहन करने के बाद जमकर युवाओंने एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर होली खेली

होलिका दहन से पहले विधि-विधान से पूजन किया गया और फिर होलिका दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में लोगों ने जौ बाग गेहूं की बाली को अग्नि में भूना। इस दौरान लोगों ने होलिका माता के जयकारे लगाए।सुबह होते ही लोगों ने होलिका स्थल पर पहुँचकर होली की आग सेकी और होलिका की आग को घर लेकर आये।इस मौके पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम अपने अपने क्षेत्रों पर मुस्तैद रही।पुलिस क्षेत्र में रातभर गश्त करती रही।जिसके चलते क्षेत्र में शांति का वातावरण निर्मित रहा।

Related Articles

Back to top button