मध्यप्रदेश
चित्रकूट के कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर रामघाट जा रहे आटो को रेत रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
चित्रकूट/सतना- झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवर टेक कर रहे आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। आटो सवार पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/7ZggmhYJS6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव का
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आटो रामघाट जा रहा था, जिसमें नौ लोग सवार थे। आटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।




