प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया जिले में नायब तहसीलदार तथा उनके ड्राईवर पर हमला करने वालों के घरों में गरजा प्रशासन का बुलडोजर

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरिया जिले में विगत दो दिन पूर्व नायब तहसीलदार तथा उनके ड्रायवर पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन तथा पुलिस ने अपने मंसूबे साफ कर दिये हैं। घटना में शामिल चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा 3 अपराधियों के घर ढहाये गये हैं, जबकि एक अपराधी पर जिला दण्डाधिकारी उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला बदर की कार्यवाही की है।
घटना की जानकारी मिलते ही आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद, अतिरिक्त पुलिस महा निर्देशक शहडोल जोन डी सी सागर, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती घायल ड्राईवर तथा उनके परिवार जनों से भेंट की तथा चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रात में ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश देने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये के इनाम की घोषणा भी एडीजी शहडोल जोन व्दारा की गई।
घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में एस डी एम रीता डेहरिया, एस डी ओ पी नागेंद्र मिश्रा, तहसीलदार सतीश सोनी टी आई राजेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में राजस्व एवं पुलिस बल ने दल बल के साथ पहुँचकर अशोक लोनी पिता रामविशाल लोनी ग्राम लगवारी, लवली पिता राजेश लोनी ग्राम लगवारी ओम पिता सेठी लोनी के घर ढहाए गए।

Related Articles

Back to top button