मध्यप्रदेश

एमपी के इस पुलिस थाने की नाक के नीचे से ही चोर ले उड़े कार, फिर ऐसे पकड़ाए…

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

खंडवा- जब कभी कहीं पर भी चोरी होती है तो पुलिस को बुलाया जाता है। लेकिन मध्यप्रदेश में पुलिस थाने में ही चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना खंडवा जिले की है जहां पुलिस थाने में खड़ी एक कार को चोर चुरा ले गए। थाने से कार चोरी होने का पता चलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कुछ ही देर में चोर को पकड़कर उसके पास से चोरी हुई कार भी बरामद कर ली। चोर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

थाने से कार चोरी

मामला कुछ इस तरह है कि खंडवा के गुलमोहर में रहने वाले प्रमेश अग्रवाल की स्विफ्ट डिजायर कार 2 सितंबर को चोरी हो गई थी। पुलिस को ये कार तीन दिन बाद 5 सितंबर को एक जगह खड़ी मिली थी जिसे पुलिस उठाकर थाने ले आई थी। कार थाने में खड़ी थी लेकिन 8 दिन बाद थाने में से ही कोई कार को चुरा ले गया। थाने के बाहर खड़ी कार चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत थाने व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो एक संदिग्ध नजर आया। संदिग्ध की पहचान जिशान उर्फ शबाब खान के रूप में हुई जिसे पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button