जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में आज 13 अक्टूबर को होगी बहु-विभागीय समीक्षा बैठक, ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की होगी समीक्षा विद्युत, पीएचई, शिक्षा, श्रम, डीएमएफ एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित जनपद पंचायतों के कार्यों की होगी समीक्षा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में आज 13 अक्टूबर को होगी बहु-विभागीय समीक्षा बैठक, ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की होगी समीक्षा विद्युत, पीएचई, शिक्षा, श्रम, डीएमएफ एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित जनपद पंचायतों के कार्यों की होगी समीक्षा
कलयुग की कलम कटनी – ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति और लंबित कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर आज मंगलवार, 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से बहु-विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन तथा कार्यों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की जाएगी।
बैठक में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा, श्रम, जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जनपद पंचायतों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष फोकस रहेगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं, लंबित कार्यों और लक्ष्यपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
साथ ही, विभागीय समन्वय सुदृढ़ कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर रहेगा।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, जिला पंचायत की योजना शाखाओं के प्रभारियों, एसडीओ पीएचई, बीआरसी, सहायक यंत्रियों, उपयंत्रियों, सुपरवाइजरों, एडीईओ, पीसीओ, एपीओ, एएओ (वीबी-ग्रामजी), प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई), स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम), वाटरशेड के विकासखंड समन्वयकों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के ब्लॉक मैनेजरों को निर्धारित एजेंडा एवं आवश्यक प्रगति संबंधी जानकारी के साथ नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।



