आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

उमरियापान में शारदेय नवरात्र की धूम,भक्ति के रंग में रंगा उमरियापान, मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहे गली-मोहल्ले और भव्य पंडाल! प्राचीन बड़ी माई मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, झंडा चौक से कटरा बाजार तक सजे माता के दरबार; रामलीला के मंचन से भक्तिमय हुआ माहौल,बैठकी के दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से हुई मां दुर्गा की स्थापना, आकर्षक साज-सज्जा, मनमोहक विद्युत रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिरस में डूबा पूरा क्षेत्र

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में शारदेय नवरात्र की धूम,भक्ति के रंग में रंगा उमरियापान, मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहे गली-मोहल्ले और भव्य पंडाल! प्राचीन बड़ी माई मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, झंडा चौक से कटरा बाजार तक सजे माता के दरबार; रामलीला के मंचन से भक्तिमय हुआ माहौल,बैठकी के दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से हुई मां दुर्गा की स्थापना, आकर्षक साज-सज्जा, मनमोहक विद्युत रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिरस में डूबा पूरा क्षेत्र

कलयुग की कलम उमरिया पान – शारदेय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर पूरा उमरियापान माता रानी की भक्ति और आराधना में सराबोर नजर आ रहा है। नगर के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए गए हैं। सुबह से देर रात तक माता के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। चारों ओर गूंजते माता रानी के जयकारे, भक्ति गीतों की मधुर धुन और आकर्षक विद्युत सजावट ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया है।

नगर के प्राचीन बड़ी माई मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में भक्तिभाव के साथ माता की आराधना की जा रही है। वहीं झंडा चौक में विराजी मां दुर्गा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कटरा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां धार्मिक आयोजनों के साथ कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

नई बस्ती और आजाद चौक सहित आसपास के गांवों में भी सजे माता के दरबार

उमरियापान की नई बस्ती, आजाद चौक सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा उत्सव की विशेष रौनक देखने को मिल रही है। आसपास के गांवों में भी भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और व्यवस्थित पंडाल श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं। समितियों द्वारा माता के दरबार को सुंदर और भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

बैठकी पर व्रत-पूजन, वैदिक मंत्रों के साथ हुई माता की स्थापना

शारदेय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही बैठकी के दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखा। माताओं-बहनों सहित बुजुर्गों और अन्य भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। वहीं नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में शुभ मुहूर्त के अनुसार विधि-विधान से मां दुर्गा की स्थापना की गई। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न स्थापना पूजन से पंडालों का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम बना नवरात्र पर्व

नवरात्र पर्व के दौरान उमरियापान में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी रौनक दिखाई दे रही है। दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजे माता के दरबार श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।

Related Articles

Back to top button