जेवर देखने पहुंचीं तीन महिलाएं, भीड़ का फायदा उठाकर सोना किया पार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने खोला ज्वेलरी चोरी का राज, 1.52 लाख के सोने के आभूषण बरामद,दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर की पूछताछ, वारदात कबूल करने का पुलिस का दावा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जेवर देखने पहुंचीं तीन महिलाएं, भीड़ का फायदा उठाकर सोना किया पार,ढीमरखेड़ा पुलिस ने खोला ज्वेलरी चोरी का राज, 1.52 लाख के सोने के आभूषण बरामद,दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर की पूछताछ, वारदात कबूल करने का पुलिस का दावा
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – ज्वेलरी दुकान में ग्राहकों की भीड़ और जेवर देखने की आड़ में सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का ढीमरखेड़ा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 लाख 52 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम सिलौड़ी निवासी ज्वेलरी व्यवसायी अमित प्रसाद सोनी ने 1 सितंबर को थाना ढीमरखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान तीन महिलाएं जेवर देखने के लिए दुकान पर पहुंचीं। भीड़ के बीच महिलाओं ने कथित रूप से सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 499/26, धारा 303(3), 5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
संदेह ने पहुंचाया पुलिस को आरोपियों तक
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में महिलाओं ने चोरी की वारदात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुमन उर्फ रोशनी पति सुरेंद्र सिलावट (40), निवासी कुमड़ाखेड़ा थाना गोटेगांव, लक्ष्मी उर्फ नेहा पति हाकम चौधरी (50), निवासी साकल रोड, दो नंबर गली थाना कोतवाली नरसिंहपुर तथा तरूणा उर्फ तनू पिता पहलाद चौधरी (27), निवासी कुमड़ाखेड़ा थाना गोटेगांव के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने ऐसे किया मामले का खुलासा
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले का खुलासा किया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक धर्मवीर सिंह, रामसेवक विश्वकर्मा और महिला आरक्षक शिवानी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



