मध्यप्रदेशराजनीति

उमरियापान में भाजपा स्थापना दिवस पर उत्साह: ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने दोहराया संगठन का संकल्प,पचपेढ़ी कार्यालय में हुआ आयोजन, महापुरुषों को नमन कर पार्टी की विचारधारा पर हुई चर्चा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में भाजपा स्थापना दिवस पर उत्साह: ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने दोहराया संगठन का संकल्प,पचपेढ़ी कार्यालय में हुआ आयोजन, महापुरुषों को नमन कर पार्टी की विचारधारा पर हुई चर्चा

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उमरियापान मंडल के पचपेढ़ी कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात पार्टी का ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार साझा किए। वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए सायंकाल जलपान की व्यवस्था पार्टी पदाधिकारियों द्वारा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर आत्मीय माहौल में जलपान किया और संगठनात्मक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, मुन्नू गौतम, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, प्रदीप चौरसिया, रिंकू मिश्रा, दिनेश ठाकुर, नंदू नामदेव, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, लक्ष्मी झारिया, सिक्कू बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराते हुए आगामी समय में पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button