प्रशासनमध्यप्रदेश

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा: ढीमरखेड़ा में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मोहदी घाट से हो रहा था अवैध उत्खनन, चालक हिरासत में; खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

कलयुग की कलम से राकेश यादव

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा: ढीमरखेड़ा में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त मोहदी घाट से हो रहा था अवैध उत्खनन, चालक हिरासत में; खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

कटनी/ढीमरखेड़ा – 06 अप्रैल 2026

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत महानदी के मोहदी घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी और मौके से बिना नंबर का नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा, जो रेत से भरा हुआ था। मौके पर मौजूद चालक राम विशाल कोल (26 वर्ष), निवासी ग्राम महोदा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच में सामने आया कि जब्त किया गया वाहन ग्राम महोदा निवासी विनोद रजक का है। पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button