बड़वारा विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी: विधानसभा की दो अहम समितियों में शामिल,धीरेंद्र बहादुर सिंह की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी: विधानसभा की दो अहम समितियों में शामिल,धीरेंद्र बहादुर सिंह की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति तथा आचरण समिति का सदस्य बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उमरियापान, ढीमरखेड़ा, सिलौंडी, दशरमन और खमतरा सहित बड़वारा विधानसभा अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। जगह-जगह चौराहों पर विधायक को मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक श्री सिंह को प्रदेश स्तर की समितियों में स्थान मिलने से अब क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उनकी सक्रियता और मजबूत पकड़ का लाभ सीधे तौर पर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा।
जनता में यह विश्वास भी देखने को मिल रहा है कि इस नई भूमिका के साथ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।



