संगठन में उभरा नया चेहरा: शैलेन्द्र पौराणिक बने प्रदेश सचिव, उमरिया पान में खुशी की लहर,मध्यप्रदेश कांग्रेस के परिवहन प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी, जमीनी नेता को मिला संगठन का भरोसा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

संगठन में उभरा नया चेहरा: शैलेन्द्र पौराणिक बने प्रदेश सचिव, उमरिया पान में खुशी की लहर,मध्यप्रदेश कांग्रेस के परिवहन प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी, जमीनी नेता को मिला संगठन का भरोसा
कलयुग की कलम उमरिया पान – कांग्रेस संगठन में सक्रिय और जुझारू नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले शैलेन्द्र पौराणिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के परिवहन प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से उमरिया पान क्षेत्र सहित पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जैसे ही नियुक्ति की खबर सामने आई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया। क्षेत्र में पौराणिक की लोकप्रियता और सक्रियता को देखते हुए इसे संगठन का बड़ा और सार्थक निर्णय माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की सहमति के बाद परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह पांधे द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
शैलेन्द्र पौराणिक वर्तमान में उमरिया पान क्षेत्र से जनपद सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न स्तरों पर पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
“विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास”
नई जिम्मेदारी मिलने पर शैलेन्द्र पौराणिक ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
पौराणिक की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।



