प्रशासनमध्यप्रदेश

कानून व्यवस्था को लेकर कटनी पुलिस का सख्त संदेश गुंडे–बदमाशों की थानों में परेड, अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कानून व्यवस्था को लेकर कटनी पुलिस का सख्त संदेश गुंडे–बदमाशों की थानों में परेड, अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

कलयुग की कलम कटनी -पुलिस अधीक्षक कटनी के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत गुंडा, निगरानी बदमाश, जेल से रिहा अपराधी एवं चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों को संबंधित थानों में उपस्थित कर सख्त समझाइश एवं स्पष्ट हिदायत दी गई।

थाना प्रभारियों द्वारा सभी अपराधियों को दो टूक शब्दों में चेताया गया कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि, असामाजिक आचरण अथवा जनशांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने, कानून का पालन करने एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

इस दौरान अपराधियों के वर्तमान निवास, गतिविधियों एवं व्यवहार की भी समीक्षा की गई तथा भविष्य में किसी भी अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा के प्रति कटनी पुलिस पूरी तरह सतर्क, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button