मध्यप्रदेशराजनीति
सिलौंडी मंडल में भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 11 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में गोपालपुर शक्तिकेंद्र में बैठक हुई संपन्न
कलयुग के कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

सिलौंडी- भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, संगठन भाजपा जिला प्रभारी श्री संजय साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी एवं भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 11 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक के कार्यक्रमों के संदर्भ में सिलौंडी मंडल के शक्तिकेंद्र गोपालपुर में कार्यशाला, बैठक आयोजित की गई। जिसमे सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर तिलक वंदन कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सिलौंडी मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र अरोरा जी ने सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी।





