Blogमध्यप्रदेश

सड़क पर जगह जगह बन गए गढ्ढे, ग्रामीणों का आवागमन हो रहा दुश्वार, गढ्ढों का आकार बढ़ने से बढ रही है दुर्घटनाएं, मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करता है विभाग, उमरियापान से सिहोरा मार्ग का मामला, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह

कलयुग की कम से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- सड़क पर में गड्ढे बढ़ गए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि यहां हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। यह स्थिति है उमरियापान से सिहोरा मार्ग की। जगह जगह सड़क पर गिट्टियां निकल आई हैं। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उमरियापान से सिहोरा मार्ग 24 घन्टे चलता है। छोटे और बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही होती हैं। बसों में यात्री भी अपना सफर तय करते हैं। ट्रक- हाइवा सहित अन्य बड़े वाहन जबलपुर से होकर सीधे शहडोल और छत्तीसगढ़ तक जाते है। पैदल चलने और दो पहिया वाहन में आवागमन करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। सड़कों पर गढ्ढे तो हैं ही, मरम्मत कार्य नहीं होने से अब गढ्ढों का आकार बढ़ता जा रहा है। जिससे कि इस मार्ग पर चलने वाले लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। पकरिया गांव से घुघरा तक सड़क ज्यादा खराब हो गई है। सड़क पर गड्ढे इतने है कि बाइक चालकों की परेशानी अधिक होती है। इस रोड पर गड्ढों के कारण कई बार एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। मरम्मत के नाम पर मिट्टी या लाल पत्थर की गिट्टी डाल दी जाती है, जिससे कुछ दिनों बाद फिर से गड्ढे बन जाते है।

मरम्मत की बात करें तो बीते एक साल से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर गढ्ढों के मोड़ होने पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सड़क पर निकली पड़ी गिट्टियां उचटकर ग्रामीणों को चोटिल करती हैं। तेज रफ्तार में चल रहे वाहन चालक तो गढ्ढों पर वाहनों को कंट्रोल करने के चक्कर में गिर तक जाते है। गढ्ढे होने के कारण धूल भी उड़ती हैं। जिससे ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों ने अनेकों बार अधिकारियों से शिकायत कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। सड़क पर मरम्मत कार्य के लिए बीते वर्ष टेंडर भी हुआ, लेकिन ठेकेदार ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया। जिससे कि सड़क के आधे हिस्से में आवागमन में ज्यादा दिक्कत होती है।

इस संबंध में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर सड़क पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button