प्रशासनमध्यप्रदेश

जनता की बात, पुलिस की प्राथमिकता — कटनी कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 35 शिकायतें दर्ज — तुरंत कार्रवाई के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनता की बात, पुलिस की प्राथमिकता — कटनी कंट्रोल रूम में हुई जनसुनवाई, 35 शिकायतें दर्ज — तुरंत कार्रवाई के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी -नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस-जन विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला पुलिस प्रशासन ने गंभीर पहल करते हुए आज पुलिस कंट्रोल रूम, कटनी में जनसुनवाई का आयोजन किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस जनसुनवाई का उद्देश्य सीधे जनता से शिकायतें, सुझाव और समस्याएं प्राप्त कर तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन और पुलिस के बीच संवाद और भरोसा मजबूत हो सके।

35 आवेदक पहुंचे — सबकी सुनी गई बात

कार्यक्रम के दौरान कुल 35 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बड़ी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत पर विस्तार से चर्चा कर त्वरित निपटान के निर्देश जारी किए।

 थाना प्रभारियों को मिले निर्देश

हर प्राप्त आवेदन पर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभावी न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन का संदेश “जनता से जुड़ना ही हमारी मजबूती—शिकायतें कहें, समाधान हमारा दायित्व।”कटनी पुलिस का यह प्रयास नागरिकों और पुलिस तंत्र के बीच सहयोग, विश्वास एवं संवाद को और मजबूत कर रहा है।

Related Articles

Back to top button