जबलपुर- जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के गोसलपुर में थाने के पास दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 128000 की लूट की गई इसके बाद गोली चलाने वाला आरोपी भागने में सफल हो गया वही आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल से जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया जिसका इलाज जारी है घायल पेट्रोल पंप कर्मी के पेट में गोली लगी हुई है। दिन दहाड़े हुई इस गोलीकांड की एवम थाने के पास घटना से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।
दोपहर सवा तीन बजे गोसलपुर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी के पास दिन दहाडे अज्ञात बदमाश ने ग्राम रामपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नायरा पेट्रोल पंप का कर्मचारी सतेंद्र धोबी पिता शील धोबी पेट्रोल पंप के एक लाख अठठाइस हजार रू लेकर गोसलपुर की बैंक जमा करने जा रहा था।
तभी गोसलपुर थाने के पास ही सम्मेद गिरी के सामने घात लगाए अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हमले पीड़ित के पेट में गोली घुसी है। जिसके बाद घायल सतेंद्र को तत्काल शासकीय अस्पताल गोसलपुर से जबलपुर रेफर कर दिया गया हैं। जहां मेडिकल कॉलेज जबलपुर में घायल का इलाज जारी है।