मध्यप्रदेशराजनीति

युवा कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती के ख़िलाफ़ सौपा ज्ञापन,मुख्यमंत्री एवं छेत्रीय भाजपा विधायकों को लालटेन भेजकर जाताया अनूठा विरोध

कलयुग की कलम से राकेश यादव

युवा कांग्रेस ने अघोषित बिजली कटौती के ख़िलाफ़ सौपा ज्ञापन,मुख्यमंत्री एवं छेत्रीय भाजपा विधायकों को लालटेन भेजकर जाताया अनूठा विरोध

MP KKK NEWS-कटनी ज़िले में जमकर हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं भारी भरकम फर्जी बिजली बिल जनता को भेजे जाने के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार एवं विद्युत मंडल के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करते हुए युवा कांग्रेस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया एवं जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने एवं अन्य माँगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा एवं विरोध स्वरूप कटनी जिले के भाजपा  के चारों विधायकों को लालटेन भेज कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

सोमवार को बिजली कंपनी के गणेश चौक कार्यालय में अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया गया लालटेन लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं जिले के विधायकों को लालटेन भेजी वह विद्युत मंडल के अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर एक सप्ताह के अंदर समस्या के निराकरण की चेतावनी दी मौके पर कोतवाली टीआई आशीष शर्मा अपने दल बल के साथ मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button