अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ा युवा जोश सतना के 783 युवाओं का फिजिकल-मेडिकल टेस्ट संपन्न, नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल तक
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अग्निवीर भर्ती रैली में उमड़ा युवा जोश सतना के 783 युवाओं का फिजिकल-मेडिकल टेस्ट संपन्न, नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल तक
कलयुग की कलम कटनी -झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में 16 फरवरी की रात सतना जिले के 783 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण तथा दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
सत्र 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती में शामिल होने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत अधिसूचना सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

24 फरवरी तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
कटनी में आयोजित इस भर्ती रैली में 15 जिलों के 5,374 ऐसे युवाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने सेना द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—18 फरवरी: जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर — 785 युवा 19 फरवरी: विभिन्न जिलों से 730 युवा 20 फरवरी: 638 युवा 23 फरवरी: मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की महिला अग्निवीर अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के साथ फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा।
इन पदों पर होगा चयन
अग्निवीर भर्ती रैली के माध्यम से निम्न पदों पर चयन किया जाएगा—जनरल ड्यूटी,तकनीकी,क्लर्क / एसकेटी,ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं),महिला सेना पुलिस,नर्सिंग असिस्टेंट / नर्सिंग असिस्टेंट (वेट),सिपाही फार्मा,अभ्यर्थियों को नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि
इस वर्ष भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है—अग्निवीर पद: 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा पात्र स्थाई पद: 01 जुलाई 2004 से 01 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पात्र
रजिस्ट्रेशन जारी
अग्निवीर (पुरुष) जीडी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेड्समैन, महिला सेना पुलिस तथा नर्सिंग संबंधित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।



