अंधे मोड़ पर मौत का कहर: धान से लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अंधे मोड़ पर मौत का कहर: धान से लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कलयुग की कलम उमरिया पान -उमरियापान से ढीमरखेड़ा रोड पर छोटी पौड़ी के अंधे मोड़ पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धान से लदे एक ट्रक की मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक एवं घायल की पहचान रामरतन साहू पिता भगवानदास साहू, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम एनकेजे पिपरिया, कटनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अंधे मोड़ से गुजर रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे धान से लदे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।



